khabar abhi tak

बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, भाई-बहन सहित 7 घायल

 

कटनी। एमपी के कटनी स्थित बरही में आज शाम हदरहटा मोड़ पर एक ट्रक पलट गया। यह हादसा बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ है। दुर्घटना में सात लोगों को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। 

                              बताया गया है कि कुआं गांव के रहने वाले अमित यादव अपनी बहन संगीता और 8 साल के भांजे पीयूष के साथ बाइक से उमरिया जा रहे थे। तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक ड्राइवर रामप्रसाद सोनी ने बाइक सवारों को बचाने के लिए ट्रक को अचानक मोड़ा, जिससे वह बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार अमित, संगीता व मासूम पीयूष घायल हो गए। वहीं ट्रक में सवार ड्राइवर रामप्रसाद और उनके साथ मौजूद राकेश, लवकुश व सुरेंद्र को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी को बरही अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि संगीता यादव को शरीर के अंदर गंभीर चोटें लगी हैं। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक ड्राइवर रामप्रसाद की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak