बताया गया है कि बिसौरा स्थित शासकीय स्कूल में आज सुबह छात्र-छात्राएं लाइन लगाकर प्रार्थना में खड़े रहे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमला होते ही अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। कुछ खेतों की ओर दौड़े जबकि कुछ कक्षाओं में बेंच के नीचे छिप गए। इस घटना में करीब 15 छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए। उन्हें बचाने पहुंचे कुछ शिक्षक भी हमले की चपेट में आ गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस, निजी एम्बुलेंस व वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को भरती कर उपचार किया जा रहा है।
Tags
mandla