khabar abhi tak

भिटौनी-बिक्रमपुर के बीच 6 से 10 फरवरी तक रेलवे गेट रहेगा बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भिटौनी और बिक्रमपुर रेल खंड के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 299 (बेलपठार गेट) पर आवश्यक रखरखाव एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण यह गेट 6 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से 10 फरवरी 2026 की शाम 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि के दौरान जबलपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भेड़ाघाट चौराहे से चरगवां मार्ग होकर गोटेगांव-नरसिंहपुर रोड का उपयोग करना होगा। इसके अतिरिक्त, हल्के और भारी वाहनों के लिए गेट क्रमांक 295 (सिमरिया गेट) से भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सहायक मंडल इंजीनियर, नरसिंहपुर ने सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य को अत्यंत आवश्यक बताते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak