khabar abhi tak

यूपी में बड़ा हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 16 यात्री गंभीर घायल

 
लखनऊ.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार 23 फरवरी को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खेमा खेड़ा गांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक चालक को नींद का झोंका आने की वजह से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

अस्पताल पहुंचे आला अधिकारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर तत्काल गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया और पीडि़तों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस टीम दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak