' नंदन बस ' में ढुल रहा था गांजा, बरगी में 4 यात्रियों को उतारा, देखें वीडियो



जबलपुर।
नागपुर-जबलपुर दौड़ने वाली नंदन ट्र्ेव्लस की बस में गांजा ढोया जा रहा था। इस बात का खुलासा बरगी पुलिस ने किया है। सोमवार की रात पुलिस ने बस को रोककर चार युवकों को उतारा है, जिनके कब्जे से गांजे की खेप बरामद की गई है।

बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि सोमवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि नंदन बस में 3-4 व्यक्ति चाकू लिये सिवनी तरफ से जबलपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा बरगी वायपास नंदकेश्वर ढाबा बरगी एन एच 34 रोड पर दबिश दी। कुछ समय बाद सिवनी की ओर से आ रही नंदन बस क्रमांक एमपी 22 जेड एफ 6661 को रोककर बस कंडक्टर एवं ड्रायवर की निशादेही पर बस चैक करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवकों को बस से उतारकर नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः शिवम केशरवानी लार्डगंज, गोलू उर्फ अन्नू धुसिया बाई का बगीचा, रूपेश कुमार रैकवार ग्राम उमरिया चौबे, वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक निवाड़गंज बताया। तलाशी लेने पर संदेहियों के बैग में 7 पेकेट कें अवैध मादक पदार्थ गांजा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत  कार्यवाही करते हुये  तौल करने पर कुल 6 किलो 686 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 34 हजार रूपये होना पाया गया। पुलिस  पूछताछ करने पर संदेहियों को जबलपुर के प्रांजुल सोनकर द्वारा पैसे देकर उड़ीसा में मोबाइल नम्बर धारक से गांजा खरीदकर लाना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 686 ग्राम अवैध मादक गांजा जब्त किया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post