khabar abhi tak

बजट से पहले सियासी घमासान: पूर्व वित्त मंत्री भनोट ने पूछा- एमपी के 7.5 हज़ार करोड़ क्यों काटे, कर्ज के दलदल में क्यों धकेला,देखें वीडियो


जबलपुर।
मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और केंद्रीय बजट में राज्य की हिस्सेदारी को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं। जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए भनोट ने केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश के हक में की गई साढ़े सात हज़ार करोड़ की कटौती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से जवाब मांगा है। भनोट ने पूछा कि आखिर डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद केंद्र ने मध्य प्रदेश के साथ ऐसा सलूक क्यों किया?

​बढ़ते कर्ज और वैट कटौती पर उठाए सवाल


तरुण भनोट ने प्रदेश सरकार की ऋण नीति पर प्रहार करते हुए कहा कि आज ही सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का नया कर्ज लिया है। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र की मांग करते हुए पूछा कि आखिर प्रदेश की आम जनता के टैक्स का कितना पैसा हर महीने सिर्फ ब्याज चुकाने में जा रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार यह स्पष्ट करे कि यह भारी-भरकम राशि जनता के किन विकास कार्यों में खर्च की जा रही है। वहीं, पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर भनोट ने कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सरकार केवल दिखावा न करे, बल्कि पूरा टैक्स घटाकर जनता को वास्तविक राहत दे। विपक्ष के इन तेवरों से साफ है कि आगामी बजट सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak