khabar abhi tak

डंपर ने दो मोटर साइकलों को रौंदा, एक युवक की मौत, पिता-पुत्री गंभीर

 

सागर। एमपी के सागर स्थित ग्राम परासिया रहली में तेज गति से भागते जा रहे डम्पर ने दो मोटर साइकल को रौंद दिया, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्री सहित तीन लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिनहे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। 

                         पुलिस के अनुसार मोनू पिता नन्हें भाई अहिरवार उम्र 26 साल निवासी कांसखेड़ा देवरी आज अपने मामा के बेटे हिम्मू पिता मुकेश अहिरवार निवासी नंदरई दमोह के साथ रिश्तेदार के घर रहली आया था। यहां से दोनों बाइक से देवरी के लिए रवाना हुए। जब वे ग्राम परासिया में प्रतीक्षालय के सामने से गुजर रहे थे, इस दोरान सामने से आए डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए डम्पर निकल गया, आगे जाकर डम्पर ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हिम्मू नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू अहिरवार व दूसरी बाइक में सवार सतीश कटारे व उनकी बेटी आकांक्षा के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सागर के जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने डम्पर को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak