khabar abhi tak

भारत का अमेरिका से ट्रेड डील के बाद बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 2000+ अंक उछला, निफ्टी में इतनी बढ़त

नई दिल्ली. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पूरी होने के बाद घरेलू बाजार में हरियाली देखने को मिली। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती तेजी को बरकरार रखते हुए 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत चढ़कर 83,739.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत चढ़कर 25,727.55 अंक पर बंद हुआ। दोपहर के सत्र में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इटरनल और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 8-4 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak