khabar abhi tak

गोली चलाने के पहले पुलिस ने धरदबोचा बदमाश


जबलपुर।
हनुमानताल के बाबाटोला में एक बदमाश गोली चलाने के पहले ही पुलिस के चंगुल में आ गया। क्राइम ब्रांच और हनुमानताल पुलिस की सजगता से आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से देसी रिवाल्वर जब्त कर ली है।


हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सोमवार रात क्रार्इ्रम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कलारी दुकान के पास रहने वाला रोहित चौधरी अपने कमर में देशी पिस्टल खोसे हुये बाबाटोला में सुरेश जाटव के मकान के पास खड़ा है। सूचना पर  क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित चौधरी, सिंधी केम्प कलारी के पास बताया। तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल खोसे मिला। पिस्टल की मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला। पुलिस उक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस कहां से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ कर रही है।   


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak