khabar abhi tak

प्रयागराज-मानिकपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम जोरों पर, 30 किमी ट्रैक का काम पूरा

मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी के बीच के प्रोजेक्ट को शीघ्र मिलेगी मंजूरी

जबलपुर/प्रयागराज. यूपी-बिहार से पश्चिमी व दक्षिण भारत की ओर जाने के मुख्य रेल मार्ग प्रयागराज-जबलपुर-इटारसी रेलखंड के तीसरी लाइनमानिकपुर से इरादतगंज के बीच बिछाई जाने वाली तीसरी रेल लाइन के लिए डीजीपीएस मशीन से मैपिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। वहीं मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के बीच तीसरी रेल लाइन प्रोजेक्ट को भी पीएम गति शक्ति योजना के तहत शीघ्र मंजूरी मिलने जा रही है.

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज-मानिकपुर के बीच 84 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन का रेलवे निर्माण करा रहा है। यह तीसरी रेल लाइन इरादतगंज-मानिकपुर से शुरू होकर जसरा, लोहगरा, शंकरगढ़ और डभौरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरेगी। अब तक मानिकपुर से जसरा तक के पहले 30 किमी ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। शेष 54 किमी जसरा वाया मानिकपुर के बीच में फाउंडेशन और सिग्नल के कार्य कराए जा रहे हैं। मानिकपुर-इरादतगंज तक तीसरी लाइन बिछाने जमीन की नापजोख की जा रही है। फीते से जमीन नापजोख में गड़बड़ी की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में अब रेलवे डीजीपीएस मशीन इस नई रेल लाइन के लिए मैपिंग की जाएगी। यह तकनीक भू-भाग का सटीक डिजिटल डेटा एकत्र करने में सहायक होती है।

इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर के बीच 518.53 किमी तीसरी लाइन

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने मानिकपुर और इटारसी के बीच तीसरी रेलवे लाइन के प्रस्ताव पिछले दिनों पीएम गति शक्ति योजना की बैठक में रखा, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 518.53 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चित्रकूट, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जैसे जिलों से गुजरने वाली इस परियोजना का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना, परिचालन क्षमता में सुधार करना और उत्तर-मध्य भारत के इस महत्वपूर्ण गलियारे पर बढ़ती यात्री और माल ढुलाई की मांग को पूरा करना है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak