khabar abhi tak

होली पर कोटा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन, 2 मार्च को दौड़ेगी ट्रेन


जबलपुर।
होली पर राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्पेशल ट्रेन दे रहा है। यह ट्रेन 2 मार्च को दौड़ेगी। 4 मार्च को इसका संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के अलावा सूबेदारगंज-बांद्रा के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।  कोटा-जबलपुर 2.2 और सूबेदारगंज-बांद्रा दोनों ओर से 5.5 फेरे करेगी। इसी तरह अप्रैल में कोटा-पटना ट्रेन का रास्ता भी बदला गया है।

गाड़ी संख्या 09806 कोटा से 1 और 3 मार्च को शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9.10 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 सामान्य, 2 शयनयान एवं 2 द्वितीय चेयरकार श्रेणी के कोच सहित कुल 12 कोचे होंगे। रास्ते में यह ट्रेन अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा तथा सिहोरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।

सूबेदारगंज–बांद्रा 5-5 फेरे करेगी : गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार सुबह 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा से 3 से सुबह 11.15 बजे रवाना अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। सूबेदारगंज से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय शाम 5.45 और बांद्रा से रात 1.20 बजे रहेगा। रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर भी ठहरेगी। 

प्रैल में कोटा-पटना बदले रूट से चलेगी : लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते कोटा-पटना (13238-40) 1 अप्रैल से 12 मई तक निर्धारित मार्ग की जगह कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak