रेलवे : ग्रुप-डी के 22195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 10वीं और आईटीआई पास ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के 22195 पदों के लिए भर्ती 2026 निकाली है। आईटीआई और 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ह्म्ह्म्ड्ढष्द्धद्गठ्ठठ्ठड्डद्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है। इस भर्ती के तहत कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी में शामिल होने पर पूरी तरह वापसी योग्य होगा।

ऐसे होगा चयन

रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर पीईटी आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है।

कितना मिलेगा वेतन?

विभिन्न लेवल-1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-1 में रखा जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन 18,000 प्रति माह होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी, जैसे कि हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता और अन्य लाभ।

Post a Comment

Previous Post Next Post