khabar abhi tak

केंद्रीय बजट - 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 10 हजार करोड़ का एसएमई फंड और 3 नए आयुर्वेद एम्स का एलान

 
नई दिल्ली.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और स्वास्थ्य सेक्टर को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्र आपस में जुड़ सकें।

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई और सिलिगुड़ी–वाराणसी के बीच बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से यात्रा समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहारा

वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये के एमएसएमई ग्रोथ फंड का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही 2,000 करोड़ रुपये के अलग फंड के जरिए माइक्रो एंटरप्राइजेज को सपोर्ट दिया जाएगा। एमएसएमई सेक्टर को नकदी संकट से राहत दिलाने के लिए सरकार ने ट्रेड्स सेटलमेंट प्लेटफॉर्म को अनिवार्य करने का भी फैसला लिया है, जिससे समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

आयुष सेक्टर को बढ़ावा

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि देश में 3 नए आयुर्वेद एम्स स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र भी खोले जाएंगे, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूती मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak