khabar abhi tak

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़, सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट रास नहीं आया और संडे के दिन शेयर बाजार में 2370.36 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.  जबकि निफ्टी मे भी 500 अंकों की गिरावट देखी जा रही थी.

इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए. बजट में एसटीटी में इजाफा और शेयर बायबैक पर टैक्स लगाने के ऐलान से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

आज (1 फरवरी) देश का आम बजट पेश किया जाएगा और इस बार यह दिन कई मायनों में खास है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला शेयर बाजार इस रविवार खुला रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बजट की अहमियत को देखते हुए विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है. बता दें कि सुबह मार्केट खुलते ही सेंसक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है.

रविवार को क्यों खोला गया शेयर बाजार?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब वित्त वर्ष 2026-27 का बजट संसद में पेश करेंगी, उसी दौरान निवेशकों को बाजार में तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका मिलेगा. एक्सचेंजों का मानना है कि बजट में टैक्स, सरकारी खर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े बड़े फैसले होते हैं. ऐसे में बाजार बंद रहने से निवेशकों को नुकसान हो सकता था, इसलिए रविवार की छुट्टी रद्द की गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak