khabar abhi tak

बजट 2026-27: 'लोक निर्माण से लोक कल्याण' की ओर बढ़ता जबलपुर, नई सड़कों से आसान होगा गांवों और शहरों का सफर


जबलपुर में ₹382 करोड़ से संवरेगा सड़क नेटवर्क

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मध्य प्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट को 'विकसित मध्यप्रदेश' की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। प्रधानमंत्री के 'GYAN' संकल्प में इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जोड़कर तैयार यह बजट 4,38,317 करोड़ का है। मंत्री सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के रुपये के माध्यम से "लोक निर्माण से लोक कल्याण" के लक्ष्य को साधा जा रहा है। विशेष रूप से जबलपुर जिले के लिए बजट में ₹382 करोड़ की लागत से 34 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 102 किमी लंबा महागवा-चरगवां-पाटन-मझौली मार्ग (200 करोड़) और 34 किमी लंबा सिहोरा-मझौली मार्ग (75 करोड़) है। इसके अतिरिक्त, शहर के आंतरिक क्षेत्रों जैसे एकता चौक, अहिंसा चौक और पंचशील नगर में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। अत्याधुनिक कनेक्टिविटी के लिए झिरिया-बधराजी और बरगी-भेड़ाघाट जैसे प्रमुख मार्गों को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य की आर्थिकी को 18.48 लाख करोड़ के लक्ष्य तक ले जाने में सहायक होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak