khabar abhi tak

अखिल भारतीय रेलवे हॉकी प्रतियोगिता: जीत का लक्ष्य लेकर रांची रवाना हुई पश्चिम मध्य रेलवे की टीम


जबलपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रांची (झारखंड) द्वारा आयोजित होने वाली 83वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष) में शिरकत करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) की टीम रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 फरवरी से 23 फरवरी तक लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर पमरे टीम ने कोच मेराजुद्दीन के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास किया है। टीम के बेहतर प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और रेल अधिकारियों में खासा उत्साह है।

कोच और खिलाड़ियों की टीम को मिली शुभकामनाएं

पश्चिम मध्य रेलवे की इस टीम में सावन रामचन्द्रन, परमीत, अमित राजभर, रिंकू यादव, नवदीप सिंह, एस. प्रचापति, मोहित, अमित कुमार, मुबीन उर रहमान, आकाश पाल, मो. ताज, मो. नदीम, अमान उल्ला, मयंक जेम्स, मो. सादिक, मोहित, अमनदीप और सैय्यद इमरान अली शामिल हैं। टीम के साथ कोच मेराजुद्दीन और मैनेजर मो. आरिफ भी रांची रवाना हुए हैं। पमरे टीम की रवानगी पर महासचिव जी. पी. शिव नारायण, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मधुर वर्मा, गुरनार सिंह, आरिफ अली, गजेन्द्र सिंह मेहरोलिया, हसन अली, गणेश श्रीवास्तव, सादिक खान, असद खान, रैना यादव, असलम अली और नवीन तोमर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak