
गोरखपुर. अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से गोरखपुर आ रही लड़की ने ट्रेन में तैनात एक टीटीई पर इंदारा और देवरिया के बीच रेप का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। लड़की ने कहा कि वह एनसीसी के सी सर्टिफिकेट का एग्जाम देने मऊ गई थी। वापस गोरखपुर लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और एसी कोच में चढ़ गई। बाद में टीटीई बीच रास्ते के स्टेशन पर उतर कर भाग गया. वहीं रेल प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है, जबकि जीआरपी उसकी तलाश के लिए छापामारी कर रही है.
सीट दिलाने के नाम पर केबिन में ले जाकर किया रेप
लड़की ने बताया कि तभी टीटीई आया और सीट दिलाने के नाम पर केबिन में ले गये, इस दौरान धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि बेटिकट यात्रा करना जुर्म है और कारवाई होगी, इसका भय दिखाकर अंदर से दरवाजा बंद कर रेप किये। इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी, इस बीच आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने जीआरपी थाने में रेप का केस दर्ज कराया। जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में जीआरपी टीम छापेमारी कर रही है।
एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही थी
जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह NCC के C-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढऩे के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की।
पढ़ाई, लिखाई की बात कर बढ़ाई घनिष्ठता
बातचीत में टीटीई ने उसका परिचय पूछा और परीक्षा से संबंधित जानकारी लिया, फिर धीरे धीरे पढ़ाई की बात करते हुए उससे घनिष्ठता बढ़ा लिया। टिकट भी बनाने का भरोसा दिलाते हुए उसे ्रष्ट फर्स्ट श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया। युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। धीरे धीरे वह बातचीत करते हुए मेरे साथ रेप का प्रयास करने लगा।
आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन से फरार
पीडि़त बोली कि जब वह विरोध की तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीडि़ता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया। आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।