khabar abhi tak

शक्तिपुंज एक्सप्रेस 6 घंटा लेट जबलपुर पहुंची, वापसी में 4 घंटा रीशेड्यूल की गई, गजराज ने रोकी थी रेल

जबलपुर. धनबाद रेल मंडल में हाथी के बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत के बाद गुस्साए गजराजों ने रेलवे ट्रेक पर बीती देर रात (सोमवार) को कब्जा जमा लिया, जिसके बाद रेल प्रशासन को हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज सहित कई ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा. जिसके चलते शक्तिपुंज आज मंगलवार 17 फरवरी की रात 8.30 बजे लगभग 6 घंटा विलंब से जबलपुर पहुंची, जिस कारण वापसी में ट्रेन को 4 घंटा रीशेड्यूल किया गया है.

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड आ गया था, धनबाद से डालटनगंज मार्ग पर ट्रेनों के पहिए थम गए। बताया जाता है कि हावड़ा से जबलपुर आ रही गाड़ी संख्या 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस को पहले बरकाकाना स्टेशन पर रोका गया। बाद में बरकाकाना से हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया के रास्ते चलाया गया। 

जबलपुर 6 घंटा लेट आयी, 4 घंटा लेट वापसी में रीशेड्यूल

बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 11448 डायवर्ट रूट से चलाई गई, जिस कारण गाड़ी लगभग 6 घंटा विलंब से देर रात 8.28 बजे जबलपुर पहुंची, वापसी में रैक मेंटेनेंस में समय लगने के कारण गाड़़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को 4 घंटा रीशेड्यूल किया गया है, यह गाड़ी देर रात (18 फरवरी) 2.25 बजे रवाना होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak