भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश बन सकता है विलेन, 15 फरवरी को 24 घंटे बारिश का एलर्ट

कोलंबो. बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच जिसे लोग महामुकाबला भी कह रहे हैं, का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिडऩे वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60 प्रतिशत इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट के सबसे बड़ी टक्कर के रोमांच को मिस कर देंगे।

टीम इंडिया आज (13 फरवरी) की देर रात कोलंबो पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया।

15 फरवरी को 24 घंटे बारिश

15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20 प्रतिशत तक बारिश की अनुमान जताया गया है।

मैच के एक दिन पहले बारिश का अनुमान

कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35 प्रतिशत बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25 प्रतिशत इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10 प्रतिशत ही बरसात की आशंका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post