khabar abhi tak

नदी से बाहर आते ही ग्रामीणों पर झपटा 12 फीट लम्बा मगरमच्छ, मची भगदड़, चीख पुकार, पिंजरे में किया गया कैद

 

दमोह। एमपी के दमोह में नोहटा स्थित ब्यामरा नदी के घाट पर आज उस वक्त भगदड़ व चीख पुकार मच गई। जब अचानक नदी से निकले 12 फीट लम्बे मगरमच्छ से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मगरमच्छ इधर से उधर भागते हुए ग्रामीणों का पीछा कर रहा था। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंच गई और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया। 
                                बताया गया है कि दमोह की ब्यामरा नदी मगरमच्छों की सबसे ज्यादा आबादी वाली नदी है। यहां पर कई बार मगरमच्छों ने बाहर निकलकर ग्रामीणों पर हमला किया गया है। जिससे कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है7 आज सुबह भी नदी के घाट पर ग्रामीणजन नहाने व कपड़े धोने के लिए बैठे रहे। इस दौरान नदी में अचानक 12 फीट का मगरमच्छा उछलकर बाहर आया और ग्रामीणों पर झपट पड़ा, मगरमच्छ की चपेट में आने से पहले ग्रामीणों में भगदड़ मच गई, वे चीखपुकार करते हुए भाग निकले। देखते ही देखते नदी के घाट पर अफरातफरी मच गई। इस बीच मगरमच्छ इधर से उधर भागते रहा। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंच गई। जिन्होने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया। 

घायल हालत में था मगरमच्छ-

वन विभाग की टीम ने देखा कि मगरमच्छ घायल हालत में था, जिससे ऐसा अनुमान लगाया गया है कि नदी से बाहर आते वक्त वह किसी पत्थर से टकराया है। या फिर किसी ने उसपर पत्थरों से हमला किया है। 

मगरमच्छ को वन विहार भोपाल भेजा जाएगा-

वन अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए मगरमच्छ के शरीर पर कुछ घाव के निशान पाए गए हैं। इसलिए पहले उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से वन विहार भोपाल भेजा जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak