khabar abhi tak

जबलपुर: बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर निगम सख्त, 11 संपत्तियों पर कुर्की और तालाबंदी


जबलपुर
। नगर निगम जबलपुर द्वारा बकाया करों की वसूली के लिए अभियान में तेजी ला दी गई है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, राजस्व विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न संभागों में कार्रवाई करते हुए बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ कुर्की, तालाबंदी और नल कनेक्शन काटने की सख्त कार्रवाई की है। वसूली अभियान के दौरान संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के अंतर्गत मदन महल वार्ड में बड़ी कार्रवाई की गई। यहाँ सैयद माजिद अली पर ₹1,99,806 का टैक्स बकाया होने के कारण उनकी दुकान में तालाबंदी की गई। इसके अलावा, राजू रजक (₹84,051), तेजिंदर पाल सिंह (₹60,196) और श्रीराम प्रकाश शर्मा (₹33,023) के खिलाफ कुर्की और नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विभिन्न वार्डों में कार्रवाई: वसूला गयी राशि


संभाग क्रमांक 8 भानतलैया के शीतलामाई वार्ड में राजस्व टीम ने राम दुलारे, बाबूलाल कोरी, आशीष, मोतीलाल और राजेश कुमार जैसे करदाताओं पर शिकंजा कसा, जिन पर हजारों रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान भगवती संदीप और सुदीप से ₹1,17,149 के बकाया के विरुद्ध मौके पर ही ₹25,000 का चेक प्राप्त किया गया। वहीं, संभाग क्रमांक 14 विजय नगर के मोतीलाल वार्ड में रोशन आरा पर ₹2,04,314 बकाया होने पर कुर्की की गई।

जमा न करने पर होगी संपत्तियों की नीलामी

​नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। कुर्क की गई संपत्तियों को एक निश्चित अवधि के बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत नीलाम किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा सहित संबंधित संभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और फायर ब्रिगेड का अमला मुस्तैद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak