khabar abhi tak

RAILWAY- एएलपी एवं टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए RRB ने डेट्स घोषित की, जानें किन तारीखों में होगा EXAM


`
नई दिल्ली। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) एवं टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 के भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट घोषित की गई हैं। 

अधिसूचना के मुताबिक आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2026 तक करवाया जायेगा, वहीं आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 तक संपन्न करवाई जाएगी।

परीक्षा का शहर व प्रवेश पत्र इस दिन होंगे जारी

नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक आरआरबी की ओर से आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे।

एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर पाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से हॉल टिकट नहीं भेजे जायेंगे।

इन उपायों से सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

रेलवे भर्ती सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।

इसके बाद एडमिट कार्ड/ सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak