PWD में गणतंत्र दिवस का गौरवमयी आयोजन, शान से फहराया तिरंगा


जबलपुर।
लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 1 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय प्रांगण में कार्यपालन यंत्री हृदेश आर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के अनुसार कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यपालन यंत्री श्री आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक का अपनी पूरी लगन से कर्तव्य करना ही सबसे आवश्यक है। उन्होंने इस बात की सराहना की कि शासकीय कर्मचारी कार्यालय के साथ-साथ समाज में भी देश की विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं, जो कि एक सराहनीय पहल है। वहीं, मुख्यालय क्रमांक-3 के अनुविभागीय अधिकारी हर्ष दौदे ने भी गणतंत्र दिवस की बेला पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस कार्यक्रम में हरिशंकर दुबे, आर के गुप्ता, अटल उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, नितिन सैलेट, श्रीमती मुक्ता ठोसर, सिया झारिया, सुशील गुप्ता, हेमंत तिवारी, माइकल मसीह, ताराचंद्र, रवि एवं विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post