khabar abhi tak

ससुराल आए दामाद पर ससुर-साले ने किया हमला, पत्नी को साथ ले जाने पर विवाद..!

कटनी। एमपी के कटनी स्थित बस स्टेंड क्षेत्र में लव कुशवाहा पर साले व ससुर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में लव के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर लव की हालत गंभीर बनी हुई है। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंदिया उमरिया निवासी लव कुशवाहा का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी पिछले छह महीने से कटनी स्थित अपने मायके में रह रही थीं। ससुराल पक्ष उन्हें वापस भेजने को तैयार नहीं था। लव किसी निजी काम से कटनी आए थे। इसी दौरान वे अपनी पत्नी के संबंध में बात करने और उसकी जानकारी लेने अपने ससुर रामदास कुशवाहा के बस स्टैंड स्थित होटल पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। विवाद बढऩे पर ससुर रामदास कुशवाहा और साले छोटू कुशवाहा ने लव के साथ मारपीट शुरू कर दी, लव द्वारा विरोध करने पर पिता-पुत्र ने चाकू निकालकर लव पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बस स्टेंड क्षेत्र में अफरातफरी मच गई, खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायल लव को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर लव कुशवाहा की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने रामदास व उनके बेटे छोटू कुशवाहा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak