khabar abhi tak

आतंक का पर्याय बना बदमाश बग्गा गिरफ्तार, पुलिस ने उसी के इलाके में निकाला जुलूस


एक ही महीने में तीन बार चाकूबाजी कर फैलाई थी सनसनी

जबलपुर। रांझी, व्हीकल और शोभापुर क्षेत्रों में दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ बग्गा को पुलिस ने अंततः सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शांति नगर क्षेत्र में उसका पैदल जुलूस निकाला। यह कार्रवाई उसी स्थान पर की गई जहाँ वह अक्सर अपराधों को अंजाम देकर लोगों को डराता था। पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधी के मन में कानून का खौफ पैदा करना और जनता के बीच से उसका डर समाप्त करना है।

14 गंभीर मामलों का आरोपी, अब होगी रासुका की कार्रवाई

​आकाश बग्गा थाने का सूचीबद्ध गुंडा है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कुल 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी वर्ष 8 जनवरी को उसने शांति नगर में लगातार तीन चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसमें नागेंद्र सिंह नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला भी शामिल था। वारदातों के बाद से वह फरार था और छिपकर लोगों को धमका रहा था। उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  के माध्यम से कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ एनएसए का वारंट जारी किया गया।

पुलिस तैयार कर रही गुंडों की लिस्ट

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार शहर के उन सभी बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। इसी कड़ी में रांझी पुलिस ने बग्गा को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी उमेश गोलहनी के नेतृत्व में पुलिस बल उसे उन गलियों में ले गया जहाँ वह अपना आतंक जमाता था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऐसी ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak