khabar abhi tak

जबलपुर : मुख्यालय के एक अधिकारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 90 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी एवं दो कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 90 रेलकर्मी शुक्रवार 30 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। 

  पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 जनवरी 2026 को अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे एक अधिकारी एवं दो कर्मचारियों के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह गौर और मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री दिवाकर शुक्ला द्वारा सुचारु रूप से किया गया। 

  शुक्रवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 01 अधिकारी एवं 02 रेल कर्मचारियों सहित 03 रेलकर्मियों, जबलपुर मंडल में 26 कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 02 अधिकारी एवं 30 रेल कर्मचारियों सहित कुल 32 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 07 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में  19 कर्मचारियों, कोटा कारखाना में 3 कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 90 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak