जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में शनिवार 31 जनवरी को 26 रेल अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में 30 जनवरी (शुक्रवार) को सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा रेल सेवा से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज प्रदान किये गये।सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, श्री अतुल कुमार मिश्रा, श्री परशुराम प्रसाद, श्री मनोरंजन प्रसाद एवं श्री कामता प्रसाद सहित सभी रेलकर्मियों को उनकी सेवा निवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाएँ दी गई। इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरूण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी सिंह के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

