khabar abhi tak

यूनाइटेड फोरम ऑफ पावर एम्प्लॉइज ने शान से फहराया तिरंगा




जबलपुर
। यूनाइटेड फोरम ऑफ पावर एम्प्लॉइज संगठन के माढ़ोताल स्थित कार्यालय में आज गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रभारी आरएस परिहार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराने के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यूनाइटेड फोरम ऑफ पावर एम्प्लॉइज संगठन के संयोजक एसके पचौरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आईके अग्रवाल, महादेव विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, बृजमोहन विश्वकर्मा, एचएम मंसूरी, अमरजीत नुनिया (कनिष्ठ अभियंता), सुरेन्द्र दुबे, राजू बैरागी, रमन मिश्रा, उमाशंकर पटेल, विनय साहू, मारकंडे विश्वकर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, सुधीर रजक, विनोद झारिया और संजय तिवारी शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजमोहन विश्वकर्मा ने किया। समारोह के समापन पर राजू बैरागी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak