khabar abhi tak

पेंशन लेने बैंक पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, SBI में कुर्सी पर बैठे बैठे गई जान..!

 

कटनी। एमपी के कटनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पेंशन लेने आए एक रिटायर्ड कर्मचारी दुर्गा प्रसाद बर्मन की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। दुर्गा प्रसाद कलेक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे, आज अपनी मासिक पेंशन लेने बैंक पहुंचे थे।

                                  बताया गया है कि दुर्गा प्रसाद बर्मन उम्र 68 वर्ष ने बैंक पहुंचकर पेंशन से संबंधित फॉर्म भरा और काउंटर पर जमाकर। इसके बाद वह बैंक परिसर में रखी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने उन्हें हिलाया-डुलाया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्हें उठाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बैंक में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने भी परीक्षण के बाद दुर्गा प्रसाद बर्मन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मृतक दुर्गा बर्मन की उम्र अधिक थी और वे शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर थे। प्राथमिक जांच के अनुसार उनकी मृत्यु साइलेंट अटैक की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak