khabar abhi tak

यहां पर गौ-मांस की तस्करी करती रही मां-बेटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित पार्ढुना पुलिस ने वाडेगांव में मां-बेटी को उस वक्त गिरफ्तार किया है। जब वे एक्टिवा में 34 किलो गौ-मांस लेकर सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस ने दोनों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

                              पुलिस अधिकारियों के अनुसार मासूम नामक महिला अपनी बेटी सिमरन के साथ लम्बे समय से गौ-मांस की तस्करी कर रही है। पुलिस को खबर मिली कि वे वाडेगांव से भारी मात्रा में गौमांस लेकर एक्टिवा से निकल रही है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोककर एक्टिवा में रखी बोरियां खोली तो करीब 34 किलो गौमांस निकला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मांस महाराष्ट्र के वरुड शहर से पांढुर्णा ला रही थीं। पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 व 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak