khabar abhi tak

बाइक सवार दम्पति को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चा उछलकर दूर गिरा, महिला की मौत, पति को घायल

बैतूल। एमपी के बैतूल स्थित बडोरा चौराहा पर आज दोपहर के वक्त चीखपुकार मच गई। जब तेज गति से आए ट्रक ने मोटर साइकल सवार दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चा उछलकर दू्रर जा गिरा, पति को भी मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद इस रोड पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल पति को इलाज के लिए भेजा। 
                            पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगीता उम्र 24 वर्ष अपने पति राजेंद्र पटेल व सात माह के बेटे ध्रुव के साथ बच्चे को डॉक्टर को दिखाने बैतूल आई थीं। परामर्श के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बडोरा चौक पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही मां की गोद में बैठा बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, वहीं महिला चके के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पति के शरीर पर मामूली चोटें आई है। हादसे को लोगों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिससे इस रोड पर कुछ देर के लिए जाम के हालात निर्मित हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें टक्कर का पूरा घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak