जबलपुर। जबलपुर ग्रामीण के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में माध्यमिक शालाओं के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम संयोजक एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक केशव दुबे ने बताया कि प्रदर्शनी में विकासखंड के 9 जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत आने वाली सभी माध्यमिक शालाओं के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 120 बच्चों ने ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से सहभागिता की। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विज्ञान, गणित, पर्यावरण, भूगोल, इतिहास तथा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन जैसे विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा एकल गायन, लघु नाटिका, सेमिनार और प्रश्न मंच जैसी विधाओं में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
चयन प्रक्रिया और विजेता
शाला स्तर और फिर जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित होने के बाद विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तर की इस प्रतियोगिता में जगह बनाई। प्रत्येक विधा से शीर्ष दो विद्यार्थियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है। जन शिक्षा केंद्र बरगी नगर की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रज्ञा तिवारी ने विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकुल का नाम रोशन किया, जिस पर संकुल प्राचार्य किशन रायखेरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को बधाई दी।
निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अतिथि
प्रदर्शनी में मॉडलों के सूक्ष्म परीक्षण और चयन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें अंजू त्रिपाठी, अर्चना गोस्वामी, भावना दुबे, कल्पना द्विवेदी, आशुतोष तिवारी, संदीप स्थापक, शिखा सक्सैना, एस.आर. सवैया, मीणा बांसोड़, अंजना राणा, संगीता परस्ते, दीपा तिवारी, सरोज विनोदिया एवं लाल सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य अजय दुबे, सुनील शर्मा, वायएन द्विवेदी, गजेश खरे, घनश्याम सिंह ठाकुर, डीपीसी योगेश शर्मा, बीआरसीसी केशव दुबे एवं बीईओ सरिता तंतुवाय उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में बीएसी रत्नेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, मधु शर्मा, विनोद विश्वकर्मा सहित जन शिक्षक छवि पगारे, संजय केसरवानी, नीरज साहू, रीना गोटिया, नरेंद्र उइके, देवी सिंह पटेल, अरविंद वाजपेयी, श्रृंखला डेनियाल, कुंती शर्मा, देवेंद्र पटेल, अमृता कोरी, आनंद अधिकारी, आर.एस. मरस्कोले, डीके विश्वकर्मा, रामकिशोर इडपाचे, गीता सोनी, श्रद्धा प्रधान, ममता मिश्रा एवं योगिता नंदेश्वर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

