जबलपुर. रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09093/09094 उधना-अयोध्या कैंट-उधना के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
इस स्पेशल ट्रेन का विवरण
गाड़ी संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 07:25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए संत हिरदाराम नगर 18:45 बजे एवं बीना 22:00 बजे आगमन कर और दूसरे दिन 10:30 बजे अयोध्या कैंट पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन उधना से 13 फरवरी से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से 14:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीना 03:20 बजे एवं संत हिरदाराम नगर 05:55 बजे आगमन कर गंतव्य स्टेशन उधना 17:15 बजे पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट से 14 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी।
ठहराव स्टेशन- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल श्रेणी के कोच होंगे।
