नए साल में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व जा रहे युवक दुर्घटना का शिकार, हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

दमोह। एमपी के दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सीमा में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जबेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से घायलों को उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया है। 

                                 बताया गया है कि ग्राम सगोड़ी निवासी आयरन उम्र 16 वर्ष व राहुल चौधरी 17 वर्ष नए साल का जश्र मनाने के लिए सागर जाने के लिए निकले, इससे पहले अपनी मोटर साइकल से जबेरा में अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहे थे। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सीमा के पास दोनों को  टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही मोटर साइकल सवार दोनों युवक गिरकर घिसटते चले गए। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जबेरा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post