khabar abhi tak

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचे, डुमना विमानतल पर भव्य स्वागत,

 

जबलपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन, उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज शाम 5 बजे के लगभग डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंच लगाकर भव्य स्वागत किया गया। श्री नड्डा तीन दिन जबलपुर में रहेगें। 

                             डुमना विमानतल से केंद्रीय मंत्री नड्डा शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे। इसके बाद शाम 6.30 बजे वे सांसद आशीष दुबे के राइट टाउन स्थित सांसद कार्यालय गए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिटी बंगाली क्लब करमचंद चौक में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वे डुमना विमानतल से कटनी के लिए रवाना होंगे। कटनी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे पुन: जबलपुर लौटेंगे। शाम 5.45 बजे ग्वारीघाट पहुंचकर मां नर्मदा जी की महाआरती में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री नड्डा शनिवार दोपहर 1 बजे डुमना विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak