khabar abhi tak

शिकार के लिए बिछाए गए करंट के जाल में फंसे बच्चे, एक की मौत, दूसरा गंभीर, मवेशी चराकर लौट रहे थे

 

मंडला। एमपी के बिछिया स्थित ग्राम पंचायत खलोड़ी में जंगली जानवरों को मारने बिछाए गए करंट के जाल में फंसकर एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों बच्चे जंगल से मवेशी चराकर घर लौट रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। 

                                     बताया गया है कि ग्राम पंचायत खलोड़ी बिछिया निवासी नीलेश मरावी उम्र 17 वर्ष व लोकेश आर्मो 15 वर्ष जंगल से मवेशी चराकर घर के लिए निकले। इस दौरान खेत के पास बिछे करंट के जाल में दोनों बच्चे फंस गए, हादसे में एक बालक नीलेश मरावी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं लोकेश झुलस गया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को खबर देते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल लोकेश की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात शिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak