नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज 8 जनवरी गुरुवार को हाहाकार मचा रहा. बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,876.85 पर बंद हुआ।
गिरावट के बीच इन शेयरों ने दिखाई मजबूती
बाजार में गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को राहत भी दी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, कंपनी ने हाल ही में सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की है। वहीं, बालाजी एमाइंस के शेयर में 14 प्रतिशत का उछाल देखा गया। पेनेसिया बायोटेक भी 13 प्रतिशत चढ़ा, क्योंकि कंपनी ने डेंगू वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है।
