khabar abhi tak

छोटे पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरी 50 सवारियां,मौत का खुला खेल


कोहरे के बीच 80 की स्पीड में दौड़ता रहा 
वाहन,वीडियो वायरल होने पर जगी पुलिस

जबलपुर। शहर की सड़कों पर मंगलवार को लापरवाही का एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। जबलपुर से शहपुरा की ओर जा रहे एक छोटे पिक-अप वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक, लगभग 50 से ज्यादा लोगों को बैठाया गया था। इस मिनी पिक-अप में महिलाएं, बच्चे और पुरुष इस कदर भरे हुए थे कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। हैरानी की बात यह है कि यह 'ओवरलोडेड' वाहन घने कोहरे के बीच करीब 80 किमी प्रति घंटे की जानलेवा रफ्तार से दौड़ रहा था।

पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल: कई थाने पार कर गया वाहन

​सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे पुलिस के तमाम दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब यह पिकअप वाहन शहर के कई थानों और ट्रैफिक पुलिस प्वाइंट्स के सामने से बेधड़क गुजर गया। वर्तमान में पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है, जिससे दृश्यताकाफी कम है। ऐसी स्थिति में जहां भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की सलाह दी जा रही है, वहां 50 सवारियों से लदा यह छोटा वाहन मौत का पैगाम लेकर दौड़ता रहा। पुलिस द्वारा रास्ते में इसे न रोका जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में जबलपुर पुलिस

​इस खतरनाक लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमा जागा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अंजना तिवारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने इसे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि वाहन चालक और मालिक की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak