khabar abhi tak

नितिन नवीन भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, 37 नेताओं ने पक्ष में किया नामांकन

नई दिल्ली. बिहार के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने पुष्टि की कि इस शीर्ष पद के लिए केवल नितिन नवीन के नाम का ही प्रस्ताव प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी बने प्रस्तावक, मिले 37 नामांकन सेट

नितिन नवीन की उम्मीदवारी को पार्टी के भीतर व्यापक समर्थन मिला। उनके समर्थन में कुल 37 नामांकन सेट दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच के बाद सभी को वैध पाया गया । विशेष बात यह रही कि अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव करने वालों में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

नामांकन में उमड़ा दिग्गजों का हुजूम

- भाजपा मुख्यालय में नामांकन के दौरान पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया।

- जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने नामांकन का पहला सेट रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा।

- इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू जैसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

- राज्यों की ओर से समर्थन व्यक्त करने के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित कई प्रदेश इकाइयों के नेता भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak