
जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली संचालित रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति, जबलपुर-पुणे-जबलपुर, जबलपुर-कोयंबटूर–जबलपुर एवं जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्पेशल ट्रेनों कि संचालन अवधि मार्च,2026 से बढ़ाकर दिसम्बर,2030 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें होली, समर सीजन, त्योहारी सीजन, विंटर सीजन एवं अतिरिक्त भीड़ वाली अवधि में संचालित की जायेगी।
संचालन अवधि बढ़ाई गयी ट्रेनों का विवरण-
1- गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति
01665 रानी कमलापति-अगरतला: साप्ताहिक, प्रत्येक गुरुवार, 05.03.2026 से 26.12.2030 तक
01666 अगरतला-रानी कमलापति : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 08.03.2025 से 29.12.2030 तक
2- गाड़ी संख्या 02132/02131 जबलपुर–पुणे–जबलपुर
02132 जबलपुर–पुणे : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 01.03.2026 से 29.12.2030 तक
02131 पुणे–जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 02.03.2026 से 30.12.2030 तक
3- गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर
02198 जबलपुर–कोयंबटूर : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12.2030 तक
02197 कोयंबटूर–जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 09.03.2026 से 30.12.2030 तक
4- गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर
02134 जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12.2030 तक
02133 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक शनिवार, 07.03.2026 से 28.12.2030 तक