khabar abhi tak

ट्रांसको स्पोर्ट्स 2026: सुरभि और तबरेज ने मारी बाजी,कबड्डी में ईएचटी जॉइंट्स का परचम


वार्षिक खेलों का रोमांचक तीसरा दिन, कल प्रबंध संचालक सुनील तिवारी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जबलपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल भावना और कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का औपचारिक समापन समारोह कल शाम 4 बजे प्रबंध संचालक सुनील तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

बैडमिंटन: महिला और सीनियर वर्ग के परिणाम


महिला बैडमिंटन एकल के फाइनल में सुरभि सचान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माया पटेल को सीधे सेटों में 15–4, 15–7 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सुरभि के क्लासिक खेल के सामने माया पटेल का पावर गेम बेअसर साबित हुआ। वहीं, सीनियर बैडमिंटन डबल्स (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में राजीव अग्रवाल और विवेक अग्रवाल की जोड़ी ने व्हीके परवार और एपीएस चौहान की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। पुरुष टेबल टेनिस एकल का फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें तबरेज चौधरी ने अपने आक्रामक पावर-प्ले की बदौलत सुनील यादव को सीधे सेटों में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

​कैरम स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

पुरुष युगल में प्रणय जोशी और विकास श्रीवास्तव की जोड़ी ने नरेंद्र पटेल और लोकेश श्रीवास्तव को शिकस्त देकर जीत हासिल की। महिला युगल में निक्की कोष्टा और इंद्र शिवा सिंह की जोड़ी ने विविधा डेहरिया और नीलम कुमरे को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं कबड्डी के मैदान पर ईएचटी जॉइंट्स और टेस्टिंग टाइटंस के बीच एक बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ई.एच.टी. जॉइंट्स ने उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए टेस्टिंग टाइटंस को 43–31 के स्कोर से पराजित किया।

स्पर्धा में कल के मुकाबले

​प्रतियोगिता के संयोजक  इकबाल खान ने बताया कि कल अंतिम दिन शेष फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टेबल टेनिस युगल के फाइनल में हर्ष श्रीवास्तव एवं व्हीके परवार की जोड़ी का मुकाबला इकबाल खान एवं तबरेज चौधरी की जोड़ी से होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak