khabar abhi tak

एमपी : पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की सड़क हादसे में मौत, 1 गंभीर, इंदौर में घूमने निकले थे

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में आज शुक्रवार 9 जनवरी की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा भी शामिल है। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने बताया कि बच्चे घूमने के लिए कहीं निकल थे। तेजाजी नगर के पहले हादसे का शिकार हो गए। 

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने की नाकाबंदी

रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, कार सवार युवक-युवतियां संभवत: छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। वहीं, दुर्घटना में घायल युवती का नाम अनुष्का है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak