khabar abhi tak

माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 16 प्रेशर आईईडी और भारी मात्रा में विस्फोटक

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार 24 जनवरी को थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-नीलमडग़ु के मध्य जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा बंदेपारा-नीलमडग़ु पगडंडी मार्ग एवं आसपास के जंगली क्षेत्र में बीयर बॉटल में लगाए गए 16 नग प्रेशर आईईडी बरामद किए गए। बरामद सभी आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय किया गया।

इसी क्रम में सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर थाना मद्देड़ एवं केरिपु 22 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा नीलमडग़ु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर एवं प्लास्टिक बाल्टी से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।

बरामद विस्फोटक एवं सामग्री का विवरण

जिलेटीन स्टीक –784 नग (लगभग 100 किलोग्राम), कार्डेक्स वायर – 03 बंडल, काली वर्दी का कपड़ा –लगभग 350 मीटर, गन पावडर –1 किलोग्राम,वॉकी-टॉकी चार्जर – 4 नग, बैटरी –4 नग, मोबाइल चार्जर –2 नग माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी, पि_ू बैग अन्य सामग्री – तेल, साबुन, स्टील कंटेनर। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं सतत कार्यवाही जारी है। माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak