जबलपुर : कोहरे से लेट चल रही ट्रेन, श्रीधाम साढ़े चार घंटा, दानापुर स्पेशल ट्रेन 13 घंटा से ज्यादा विलंब

 
जबलपुर. लगातार कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने सबसे अधिक असर रेल यातायात पर डाला है. आज रविवार 4 जनवरी को गाडिय़ों की लेटलतीफी जारी रही। जबलपुर आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस जहां 4 घंटा 30 मिनट लेट तो बेंगलुरु (एसएमवीबी) दानापुर स्पेशल गाड़ी 13 घंटा से ज्यादा विलंब से चलती रही. जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था।

जबलपुर पहुंचने वाली ये गाडिय़ां लेट

- 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 4.30 घंटा.

- 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 1.15 घंटा.

- 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 5 घंटा.

- 61617 इटारसी-कटनी मेमू 1 घंटा 15 मिनट.

-51674 नैनपुर-जबलपुर पैसेेंजर 1 घंटा 30 मिनट.

-03679 धनबाद-कोयम्बटूर 3 घंटा.

- 03246 बेंगलुरु-दानापुर 13.20 घंटा.

- इसके अलावा यूपी-बिहार से आने वाली कई गाडिय़ां रात में व सुबह तड़के भी 1 से 2 घंटा लेट पहुंची.

Post a Comment

Previous Post Next Post