khabar abhi tak

SAF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एफएसएल में थी पोस्टिंग,पिता बोले भोपाल से किसी युवती का आया था फोन

सागर। एमपी के सागर स्थित ग्राम रैपुरा सुरखी में SAF के एक जवान ने  देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो रस्सी काटकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। 

                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार SAF जवान महेंद्र पिता भैयालाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष ग्राम रैपुरा का रहने वाला था। वह वर्तमान में FSL सागर में अटैच था। महेन्द्र बीती रात घर में अकेला रहा, इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो महेंद्र फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने तत्काल रस्सी काटी और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता भैयालाल अहिरवार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें महेंद्र बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। साथ ही उन्हें किसी तरह के विभागीय तनाव की भी जानकारी नहीं है। पिता ने मामले में एक संदिग्ध पहलू बताया है। उनका कहना है कि भोपाल से एक युवती का फोन आया था। वह महेंद्र से बात कराने के लिए बोल रही थी। पिता ने मांग की है कि मृतक बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जानी चाहिए। उनका मानना है कि कॉल डिटेल से ही आत्महत्या का असली कारण सामने आ सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak