पुलिस अधिकारियों के अनुसार भोपाल निवासी डाक्टर कुलवंत वर्ष 223 में चौरई जिला छिंदवाड़ा में बीएमओ के पद पर पदस्थ रहा। इस दौरान बीएमओ पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ था। केस दर्ज होते ही वह फरार हो गया था। पिछले 23 सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहा था, जिससे वह पुलिस की पकड़ से दूर था। लंबे समय बाद पुलिस को आरोपी का एक मोबाइल नंबर हाथ लगा। इसके अलावा मुखबिर से सूचना मिली कि वह छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छिपा है। छिंदवाड़ा पुलिस की टीम तुरंत छत्तीसगढ़ पहुंची। वहां उन्होंने स्थानीय थाना निरीक्षक से संपर्क कर मदद मांगी। थाने से स्टाफ लेकर छिंदवाड़ा पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया।
Tags
chhindwada