khabar abhi tak

एमपी में बड़ा हादसा : ट्रक में घुसी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

 
नीमच.
एमपी के नीमच जिले के नयागांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब पौने 2 बजे एक कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। हादसा एमपी-राजस्थान सीमा पर हुआ। कार सवार युवक सांवलिया सेठ के दर्शन कर मल्हारगढ़ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत डांगी और लसूडिय़ा कदमाला निवासी गोरधन लसूडिय़ा के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नयागांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से मल्हारगढ़ नगर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak