khabar abhi tak

पनागर लूट: नाराज व्यापारी आज करेंगे 'हल्ला बोल' आंदोलन


जबलपुर।
नगर में हाल ही में हुई सनसनीखेज लूटपाट और हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अब व्यापारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

पुलिस की सुस्ती के खिलाफ आक्रोश

नगर के मुख्य व्यापारिक संगठनों,नगर व्यापारी संघ एवं सराफा व्यापारी संघ पनागर के संयुक्त तत्वाधान में आज एक विशाल 'हल्ला बोल' आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की विफलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। शासन और प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए आयोजित यह आंदोलन आज शाम 7 बजे स्थानीय कमानिया गेट से प्रारंभ होगा। यह विरोध प्रदर्शन कमानिया गेट से शुरू होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरेगा और पनागर थाने के समक्ष समाप्त होगा। आंदोलन के माध्यम से व्यापारी मांग करेंगे कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और नगर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

...तो होगा उग्र आंदोलन करेंगे

​व्यापारी संघ के अध्यक्ष योगेश केसरवानी और सराफा संघ के अध्यक्ष अभिनंदन चौधरी के साथ-साथ प्रमुख व्यवसायी छुट्टन लाल शराफ, अजीत नायक, जितेंद्र सराफ, विमल जैन, ज्ञान भोजवानी, रजनीश चौधरी, ललित सराफ और राजकुमार सोनी ने सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। व्यापारियों का स्पष्ट संदेश है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak