khabar abhi tak

पमरे के सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना भोपाल को प्लेटिनम अवार्ड मिला

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारख़ाना, भोपाल को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। इस कारखाने को यह अवार्ड उसके बेहतर पर्यावरण, अनुकूल संचालन कचरे का उचित निष्पादन, विद्युत ऊर्जा एवं गैसीय ऊर्जा की खपत में कमी, कोच में प्रयुक्त सामग्री के उचित प्रबंधन एवं कार्बन उत्सर्जन की कमी के आधार पर दिया गया है। प्लेटिनम रेटिंग सीआईआई द्वारा जारी ग्रीन सर्टिफिकेशन की सर्वोच्च रेटिंग है। 

सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारख़ाना भोपाल, पश्चिम मध्य रेल का कारख़ाना है जिसे यह सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त हुई है। इस प्रकार यह भारतीय रेल का 6वां कारखाना है जिसे यह सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त हुई है 7 विगत दिनों (सीआईआई) की टीम द्वारा इस इस कारखाने का निरीक्षण किया एवं सभी मापदंडो को जांचने के उपरांत सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने को प्लेटिनम अवार्ड दिए जाने की अनुशंसा की गई थी। मुख्य कारख़ाना प्रबन्धक ने सर्वोच्च प्लेटिनम अवार्ड मिलने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके अथक प्रयासो एवं उत्कृष्ठ कार्य हेतु बधाई दी है। 

कारखाने द्वारा पर्यावरण अनुकूल संचालन हेतु उठाए गए कदम

1- इस कारखाने में कुल 711.25 केडबलूएच का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है। जिसके फलस्वरूप इस कारखाने में विद्युत खपत में लगभग 37 प्रतिशत की बचत हुई है जिसके फलस्वरूप विद्युत बिल में लगभग 34 लाख की सालाना बचत संभव हो रही है। 

2- इस कारखाने की 5 भवनो में रेन  वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा कर भूमिगत जल को रिचार्ज करने का प्रयास किया गया इसके फलस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 29 लाख लीटर वर्षा के पानी को भूमिगत रिचार्ज किया जा रहा है। 

3- इस कारखाने द्वारा सीवेज के पानी को पुन: उपयोगी बनाकर प्रयुक्त करने हेतु 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिकतम टर्शरी ट्रीटमेंट एवं ओज़ोन ट्रीटमेंट की सुविधा युक्त है। वर्तमान में लगभग 3.5 लाख लीटर पानी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है इस पानी का उपयोग कारखाने के गार्डन एवं बायोटेंक व कोच वाशिंग में किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप इस कारखाने में फ्रेश वाटर का उपयोग इन गतिविधियो में शून्य हो गया है। 

4- विगत 2 वर्षो में लगभग 1000 पौधों का रोपण कारखाना परिसर में किया गया है। साथ ही इन्हें संरक्षित करने का कार्य भी किया जा रहा है ज्ञात है की यह कारखाना 400 एकड़ में फैला हुआ है जिसका 41 प्रतिशत भाग ग्रीन बिल्ट एरिया है। 

  सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारख़ाना पूर्व से ही गुणवत्ता एवं पर्यावरण मानक के विभिन्न ढ्ढस्ह्र (प्रबंधन प्रणाली) से प्रमाणित कारख़ाना है। इस वर्ष मध्यप्रदेश औद्योगिक सुरक्षा काउंसिल द्वारा इस कारखाने को डायमंड प्रमाण पत्र दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak