khabar abhi tak

मंदिर से भगवान राम-जानकी, राधा-कृ ष्ण के मुकुट चोरी, गांव में तीन दिन नहीं थी बिजली

 

सागर। एमपी के सागर स्थित ग्राम डोमा जैतपुर गौरझामर मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी। बदमाश मंदिर से भगवान के आभूषण चुरा ले गए। वारदात का पता आज सुबह चलाए जब पुजारी मंदिर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो चोर नजर आए हैं।

                                   बताया गया है कि ग्राम डोमा जैतपुर में श्रीराम जानकी और राधा-कृष्ण का मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। पुजारी बीती रात रोज की तरह मंदिर बंद करके घर गए थे। आज सुबह जब वे वापस आए तो गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर भगवान के आभूषण गायब थे। चोर करीब 5 लाख रुपए कीमत के 7 चांदी के मुकुट और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुजारी ने तत्काल गांव वालों को सूचना दीए जिसके बाद मंदिर पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गौरझामर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गएए जिसमें दो चोर नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव में 3 दिन से बिजली नहीं-

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली बंद है। ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, जिसके लिए बिजली कंपनी में आवेदन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि चोर कोई जानकार ही है, जिसे पता था कि गांव में लाइट नहीं है और अंधेरे के कारण सीसीटीवी कैमरे भी बंद होंगे या साफ नहीं दिखेंगे। इसी बात का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak